रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: सैफनी। रविवार शाम थाना क्षेत्र के मड़ैयान गौर गांव निवासी सैलून संचालक यासीन पुत्र रईस ने थाना क्षेत्र के ही बड़ागांव निवासी यासीन पुत्र कल्लू के खिलाफ मारपीट करने के मामले में तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक शाम करीब चार बजे के समय यासीन पुत्र कल्लू उससे गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी और उसका बेटा लाठी-डंडे लेकर उसकी दुकान में घुस आए और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: युवक को मारपीट कर घायल किया यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कुंजा ग्रांट में युवक से लाठी-डंडे से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...