रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: सैफनी। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बैरुआ गांव निवासी हसीना और गुलशन के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। दोनों को उनके घर से दोपहर के समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल महेश चंद, महिला हेड कांस्टेबल सुनीता और महिला कांस्टेबल पूजा सिंह शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...