रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक में मंगलवार को सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी सोच, समस्या समाधान की क्षमता तथा समाजोपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। यह भी पढ़ें- नये आईडिया और इनोवेशन के साथ इंटरनल हैकाथॉन का समापनप्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक एवं तकनीकी समस्याओं पर आधारित अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें स्ट्रीट लाइट सिस्टम, एआई बेस्ड स्मार्ट स्टूडेंट मैनेजमेंट सिस्टम, वेस्ट मैनेजमेंट वर्किंग मॉडल, सुरक्षित भारत-समग्र भारत और पॉल्यूशन कंट्रोल मशीन प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ...