Rampur News: सेंट मैरी स्कूल स्वार में धूमधाम से मनाया वार्षिक खेल दिवस
रामपुर, नवम्बर 22 -- Rampur News: स्वार क्षेत्र के ग्राम धनौरी स्थित सेंट मैरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस स्पोर्टिवा 2026 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शफीक अहमद अंसारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मेरठ के बिशप मोस्ट रेव. भास्कर जेसुराज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। शुभारंभ के बाद विधायक शफीक अहमद अंसारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का अहम हिस्सा हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई स्वार-टांडा क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.