Rampur News: सूरज पटेल के निधन पर अधिवक्ताओं ने की शोकसभा
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: मिलक। गुरुवार को तहसील परिसर में स्थित बार सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया।जिसमें अधिवक्ता उमेश चंद्र गंगवार के चचेरे भाई सूरज पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।साथ ही सर्वसहमति के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।शोकसभा बार अध्यक्ष सतीश चंद्र गंगवार की अध्यक्षता में की गई और संचालन महासचिव रमेश चंद्र गंगवार द्वारा किया गया।सभा के दौरान सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांत ओर परिजनों को दुःख सहन करने की प्रार्थना की।शोकसभा में सभी सदस्यगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.