रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: शाहबाद। क्षेत्र के ग्राम मित्तरपुर में चेहल्लुम का जुलूस मंगलवार को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जुलूस निर्धारित मार्ग से परंपरागत ढंग से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग किया, जिसके चलते चेहल्लुम का जुलूस बिना किसी व्यवधान के सकुशल संपन्न हो गया।इस दौरान एसआई अरविंद कुमार दीक्षित कांस्टेबल अंकित कांस्टेबल सुमित कांस्टेबल शिवांश महिला आरक्षी प्रिया और सुधा और ग्राम प्रधान इंजमाम उल हक अजीम खा इरफान सैफी आमिल प...