Rampur News: सुबह बारिश, दोपहर में चटख धूप और शाम को फिर घिर आए बादल
रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: रामपुर। शनिवार की सुबह क्षेत्रवासियों के लिए राहत के साथ परेशानी लेकर आई। सुबह आसमान में छाए बादलों के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। लेकिन दोपहर बाद चले धूप-छांव के खेल ने लोगो को मायूस कर दिया, इस धूप-छांव ने मौसम को ठंड़ा करने की बजाय उमस को चरम पर पहुंचा दिया। रही-सही कसर बिजली विभाग की अघोषित कटौती ने पूरी कर दी, जिससे वीकेंड की सुबह लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम की हो रही आंख मिचोली ने लोगो को अंसमंजस में डाल दिया। घर से लेकर सड़को दोनों ही जगह लोग उमस से परेशान नजर आए। बही शहर के मुख्य बाजारों पर भी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बूंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.