रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: रामपुर। हमने आजम साहब से जेल में मुलाकात के दौरान गठबंधन के सहयोगियों से मिली सीटों की सूची पर भी लंबी चर्चा की है...आजम साहब ने सुझाव दिए हैं, उन पर अमल किया जाएगा...! सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस मैसेज ने साफ कर दिया है कि यूपी के विस चुनाव में सीटों के बंटवारे में आजम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिसको लेकर न सिर्फ गठबंधन करने वाले दलों बल्कि, सपा में ही आजम से इतर सपा के दूसरे गुट में बेचैनी बढ़ गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव 22 अक्तूबर को रामपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने जेल में आजम खां से मुलाकात की थी, जिसमें पश्चिमी यूपी की सीटों के साथ-साथ प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव के लिए सपा के संभावित चेहरों पर बातचीत हुई। इसके साथ ही गठबंधन के सहयोगी दलों और उनके साथ सीटों के तालमेल का बिंदु भी चर...