रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया में सोमवार सुबह सिंचाई गूल में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गांव निवासी बलवीर (55) के रूप में हुई। सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने सिंचाई गूल में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...