Rampur News: सावन के पवित्र माह में गूंजेगा हर-हर महादेव का जयकारा
रामपुर, जुलाई 29 -- Rampur News: रामपुर। पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में शहर से लेकर देहात तक का माहौल पूरी तरह से शिवमय हो गया है। सावन के मुख्य जलाभिषेक के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों-भमरोआ मंदिर, पंजाबनगर स्थित शिवालय और कोसी स्थित प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सावन माह के पहलें सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। स्वंय-भू-प्रकटेश्वर भमरोआ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और प्राकृतिक फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों (पुरुष व महिला) की व्यवस्था की गई है ताकि जलाभिषेक सुगमता से हो सके। भीड़ को नियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.