रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: रामपुर संसदीय क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने ग्रामीण इलाकों का तूफानी दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वार क्षेत्र के जालाफ़ नगला, सड़क का माझरा, नखियाई, इम्रता राय, सैदनगर, हमीर खा का माझरा, अंडखेड़ा और बहादुरपुर सहित दर्जनों गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति और जल निकासी जैसी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। सांसद ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया और ढिलाई न बरतने की सख्त हिदायत दी। सांसद नदवी ने कहा कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और संसद से लेकर धरातल तक जनता की आवाज उठाना ही उनका मुख्य दायित्व है। अपने दौरे के...