रामपुर, अगस्त 14 -- Rampur News: नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गुरुवार को मामूली बात को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों छात्र सरेराह एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। बीच सड़क पर छात्रों के बीच मारपीट और शोर-शराबा देखकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों छात्रों को समझाने के साथ ही बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...