रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। नगर के मोहल्ला कानून गोयान में रविवार को सरिया उठाते समय सोलह वर्षीय किशोर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया। मोहल्ला निवासी जाकिर का सोलह वर्षीय बेटा बबलू सरिया उठा रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आने से बबलू झुलसकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल किशोर को तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: करंट की चपेट में आने से किशोर झुलसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...