रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: ​रामपुर। समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था वीर खालसा सेवा समिति की ओर से रविवार को एक डॉक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले और समाज के गरीब व जरूरतमंदो की सेवा करने वाले प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना रहें। शहर विधायक ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वीर खालसा सेवा समिति द्वारा डॉक्टरों को सम्मानित करना बेहद हर्ष और गौरव की बात है। डॉक्टर समाज में भगवान का रूप होते हैं और उनका सम्मान करना पूरे समाज का कर्तव्य है। इस अवसर पर सरदार हरभजन सिंह बत्रा, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार जगमोहन सिंह निमाना, सरदार अनूप सिंह, सरदार राजवंत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार सतना...