Rampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति घायल, रेफर
रामपुर, अक्टूबर 14 -- Rampur News: मिलक में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए।दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा वुधवार को नगर के रौरा कलां बाईपास पर हुआ।हरदोई जिले के थाना पंचदेवरा के गांव साहू सोगा निवासी श्रवन अपनी उतनी सुधा के साथ बरेली की ओर जा रहे थे।इसी दौरान बाईपास पर ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई।हादसे में घायलों की चीख पुकार सुन वहा लोगो की भीड़ लग गई।दोनों को एंबुलेंस से नगर स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.