रामपुर, सितम्बर 14 -- Rampur News: ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की बाइक में सामने से गलत साइड से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कल्यानपुर निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति पोशाकी लाल पीआरडी में कार्यरत हैं। 10 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह बाइक से थाना खजुरिया में ड्यूटी करने जा रहे थे। कल्यानपुर और देवरी बुजुर्ग की गौटिया के बीच सामने से गलत साइड में एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए आ रहे थे। बाइक चालक ने पोशाकी लाल की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पोशाकी ला...