Rampur News: सड़क हादसे में कंबाइन मशीन चालक घायल
रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: बिलासपुर। सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में कंबाइन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। क्षेत्र के गांव पिपलिया महतो निवासी दर्शन सिंह कंबाइन चालक हैं। शाम के समय वह बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।घायल के पुत्र हरजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता चीनी मिल के पास किसी काश्तकार के खेत में कंबाइन से मक्का काटने गए थे। वहां काम निबटाने के बाद शाम के समय वह बाइक द्वारा घर वापस आ रहे थे।चिकित्साधिकारी डॉ. तारिक इमरान ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.