Rampur News: सड़क-पुलिया निर्माण को स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन
रामपुर, अगस्त 25 -- Rampur News: सैदनगर ब्लॉक क्षेत्र में बदहाल संपर्क मार्ग और टूटी पुलिया की समस्या से परेशान स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क व पुलिया का निर्माण कराने की मांग उठाई। बच्चों ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और जिलाधिकारी से गुहार लगाई। प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने कहा कि बारिश के दिनों में रास्ते पर पानी और कीचड़ भर जाने से उन्हें स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पुलिया बनवाने की मांग की। समाजसेवी मोहम्मद अफजाल के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सींगनी गांव को नवीगंज, फैजगंज, मंगूपुरा, सरकड़ी समेत आसपास की ग्राम पंचायतों से जोड़ने वाले करीब 600 मीटर संपर्क मार्ग और पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। छात्रों और ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.