Rampur News: सड़क और जलभराव की समस्याओं का मुद्दा उठा
रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: रामपुर। जन सेवा समिति की एक मासिक बैठक सिटी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित प्रदेश अध्यक्ष वसीमुल हसन खान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनसमस्या जैसे सड़क और जलभराव की समस्याओं का मुद्दा उठाया। जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष वसीमुल हसन खान ने कहा कि समिति लगातार गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रकाश रस्तोगी, हारिस शमसी, सरदार मनी सिंह, वसी खान, शिराज शम्सी, नजमी खान, मुजम्मिल खान, अयान, विपिन कुमार, सुन्नी अग्रवाल, रिषभ शर्मा और हारून खान आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: बीस सूत्री की बैठक में बिजली कम्पनी के जेई पर फूटा सदस्यों का गुस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.