रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: मिलक। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को स्थित सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों का गुणवत्तापूर्ण पंचायत डेवलपमेंट प्लान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी जगरूप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व सरस्वती वंदना कर किया गया। डीपीआरसी संभल से आए प्रशिक्षक सुरेश आर्य,सत्येन्द्र सिंह व अनीता द्वारा वर्ष 2026-27 में ग्राम पंचायत की वार्षिक कार्य योजना तैयार करने के विषय में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सत्येन्द्र सिंह द्वारा गुणवत्तापूर्ण पंचायत डेवलपमेंट प्लान पर चर्चा करते हुए बताया गया कि ग्राम सभा का आयोजन अवश्य होना चाहिए। ग्राम सभा का कोरम पूरा होना चाहिए। ग्राम सभा से पूर्व महिला सभा एवं बाल सभा का आ...