रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। पंद्रह अगस्त के चलते शनिवार को स्थगित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। इस दौरान जिलेभर में 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण इसी...