रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: बिलासपुर। नगर के मोहल्ला आनंदनगर में किराए के मकान में रह रहे एक प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। कानपुर जनपद के थाना महाराजपुर अंतर्गत ग्राम सिरसोल खत्रीनखेड़ा निवासी सतेंद्र कुमार नगर में आनंदनगर में किराए पर रहता था। वह अनन्या अलवर नामक एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सेल्समैन कार्यरत था। गुरुवार तड़के अचानक सतेंद्र की तबीयत बेहद खराब हो गई। कमरे में मौजूद उसके साथी आनन-फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जहरीले कीड़े ...