Rampur News: संत भाई जी बाबा अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 162 मरीजों की जांच
रामपुर, नवम्बर 27 -- Rampur News: संत भाई जी बाबा अस्पताल (चैरिटेबल) में गुरुवार को निशुल्क मेडिकल जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में कुल 162 मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में मरीजों की जरूरत के अनुसार बीएमडी, ईसीजी, पीएफटी (फेफड़ों की जांच), ब्लड शुगर सहित विभिन्न जांचों की सुविधा निशुल्क दी गई। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। अस्पताल में जरूरतमंद, गरीब और असहाय मरीजों को कम खर्च में उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न जांचों की सुविधा भी दी जाती है। शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.