रामपुर, सितम्बर 1 -- Rampur News: विकास नगर आगापुर रोड स्थित गली नंबर दो के श्री राधा माधव मंदिर में नव निर्मित मूर्तियों का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज से प्रारंभ होने जा रहा है। श्री राधा माधव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान श्री राधा-कृष्ण, हनुमान जी एवं शिव परिवार की मूर्तियों की शास्त्रीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कल प्रात: 11:00 बजे पूजन एवं अधिवास के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...