रामपुर, जुलाई 3 -- Rampur News: रामपुर। श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में कल से श्री अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर समिति ने बताया कि रविवार को प्रात: 10:00 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इसके बाद प्रात: 11:00 बजे मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आकाश सक्सेना एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री शिव बहादुर सक्सेना द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...