रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: रामपुर। बॉम्बे पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास वृंदावन धाम से पधारे पूज्य श्री लाल जी महाराज ने भगवान कपिल देव के प्राकट्य और उनकी माता देवहूति को दिए गए सांख्य शास्त्र एवं भक्ति योग के उपदेशों का अत्यंत भावपूर्ण और संगीतमय वर्णन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

भगवान कपिल देव का प्राकट्य कथा व्यास श्री लाल जी महाराज ने प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि महर्षि कर्दम और माता देवहूति के भक्ति भाव से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान श्री हरि ने उनके गृह में कपिल मुनि के रूप में अवतार लिया। आगे चलकर जब महर्षि कर्दम तपस्या हेतु वन चले गए, तब माता देवहूति ने संसार के बंधनों से मुक्ति का मार्ग जानने की इच्छा व्यक्त की। भगवान कपिल ने अपनी माता को सांख्य दर्शन, भक्ति योग और...