रामपुर, अक्टूबर 6 -- Rampur News: नगर के उत्सव पैलेस में मंगलवार की सुबह श्रीकृष्ण लीला का भव्य मंचन आयोजित किया गया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात कलाकारों ने बाल कृष्ण की नटखट माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन और रासलीला जैसे प्रमुख प्रसंगों को जीवंत मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। कलाकारों के शानदार अभिनय, भावपूर्ण संवादों और भक्तिमय संगीतमय प्रस्तुति पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। पूरे पांडाल में जय श्री कृष्णा के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...