रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: श्रावण माह के पावन अवसर पर शिव विहार कॉलोनी स्थित श्री नारायण प्राचीन सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिवार की ओर से श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा आयोजक परिवार ने बताया कि यह आध्यात्मिक आयोजन 18 से 25 अगस्त तक शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कथा का रसपान सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. पवन कौशिक जी महाराज द्वारा कराया जाएगा। 25 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे विशेष पूजा-हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कथा महोत्सव का समापन होगा। कथा आयोजक श्री नारायण प्राचीन सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिवार ने सभी धर्मप्रेमियों ने श्रद्धालुओं से इस पुण्य कथा का रसपान करने और व्यवस्था में सेवा योगदान देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाबा बटेश्वरनाथ महोत्सव में 9 अगस्त से सात दिवसीय शिव महापुराण...