Rampur News: शुक्रवार की सुबह धूप-छांव के साथ हुई, उमस ने बढ़ाई गर्मी
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत धूप-छांव के खेल के साथ हुई। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश न होने और हवा थमने के कारण उमस में जबरदस्त इजाफा हो गया। चिपचिपाहट भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर बेहाल किए रखा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जाने लगी। पंखे और कूलर भी उमस भरी गर्मी के आगे बेअसर साबित हुए। राहगीरों और पसीना-पसीना होते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को इस चिपचिपी गर्मी से राहत मिल सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.