रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: क्षेत्र के गांव चंदेन में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों के बाहर भक्तों की भारी-भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर दोपहर तक भक्तों द्वारा मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना के साथ परिवार की सुख शांति के लिए कामनाएं की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि दोपहर तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा और बेलपत्र आदि चढ़ाकर भगवान से परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। गांव चंदेन में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के बाहर दिनभर भक्तों का जमावाड़ा लगा रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, किया जलाभिषेक भक्तों ने कतारों में ल...