रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: मिलक। शुक्रवार को बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने क्षेत्र स्थित विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों से शिक्षक एमएलसी चुनाव में समर्थन एवं मत की अपील की।इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय है। इसके लिए उन्होंने सभी शिक्षक साथियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार एवं सुविधाओं के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। पिछले शिक्षक एमएलसी चुनाव में उन्होंने शिक्षकों के सामने न खाऊंगा, न खाने दूंगा का संकल्प रखा था और आज भी वह अपने इस संकल्प पर पूरी तरह ...