रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: रामपुर। जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के प्रति जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान तहसील मिलक क्षेत्र में लापरवाही पाए जाने पर दो लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई की है। समीक्षा के दौरान लेखपाल दिनेश कुमार यादव एवं विश्व प्रताप सिंह द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गंभीरता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन न किए जाने की स्थिति सामने आई। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी, मिलक द्वारा दोनों लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। दोनों लेखपालों को भविष्य में अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के ...