रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: शाहबाद। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर चौराहे के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। ढकिया चौकी के गांव मधुकर निवासी टिंकू अपने साथी अमरपाल के साथ बाइक से शाहबाद दवा लेने आ रहा थे। वहीं, चतरपुर निवासी अरशान अपने साथी ताज बाबू के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान मीरापुर चौराहे के पास दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चारों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...