Rampur News: शाहबाद में दो कारों में टक्कर, बड़ा हादसा टला
रामपुर, अगस्त 22 -- Rampur News: शाहबाद के रामगंगा पुल के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर भीड़ जुटी रही। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल के आसपास वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.