Rampur News: शाहबाद में डग्गामार बस सीज, यात्रियों को दूसरे वाहनों से भेजा
रामपुर, नवम्बर 17 -- Rampur News: शाहबाद में डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान दिल्ली जाने वाली एक बस को पकड़ लिया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के बाद बस को मंडी परिसर में खड़ा कराया गया। वहीं, बस में सवार यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें दूसरे वाहनों से रवाना किया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में खलबली मची रही। यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा ने बताया कि बिना नियमों का पालन किए संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज और संचालन संबंधी नियमों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली जाने वाली बस में नियमों का उल्लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.