Rampur News: शार्ट सर्किट से पिज्जा पाइंट पर लगी आग
रामपुर, अगस्त 14 -- Rampur News: सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक पिज्जा पाइंट पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों पर आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल विभाग का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र शाहबाद गेट रोड पर एक कंपनी का पिज्जा पाइंट है। यहां किचन में अचानक से आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटों के साथ ही काला धुआं हो गया। जिस पर मैनेजर ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग के उपनिरीक्षक सनी गौतम ने बताया कि आग पर समय पर काबू पाया गया था। जनहानि नहीं हुई है। आग का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.