Rampur News: शादी की दावत में पार्किंग को लेकर विवाद, अधिवक्ता और भाई से मारपीट
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में शादी की दावत के दौरान पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने अधिवक्ता और उसके भाई के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे चचेरे भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव बराखास निवासी मारूफ अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई मेराज अहमद के साथ चमरपुरा स्थित मुखिया मैरिज हॉल में शादी की दावत में गया था। पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर सलमान अरमान, बब्बू उर्फ रशीद पाशा, बाबू उर्फ कामरान, नदीम और चार अज्ञात लोगों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.