रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: शाहबाद के लोधीपुर गांव में किसान राजेश की मौत के बाद शांति व्यवस्था के लिए तैनात चार सिपाहियों में से दो सोमवार रात नशे की हालत में मिले। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह सुरक्षा व्यवस्था की औचक जांच करने गांव पहुंचे थे। दोनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों सिपाहियों के संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। सीओ शाहबाद देवकीनंदन ने बताया कि दोनों सिपाहियों के नशे में मिलने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोधीपुर में किसान की मौत के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन से चार सिपाहियों की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- Chapra News: एसएसपी ने किया परसा थाने का औचक निरीक्षण, ल...