रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: रामपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, मगर इसके बाद भी हादसों में जा रही जानें चिंताजनक हैं। हालांकि, इसके लिए कभी खुद की लापरवाही तो कभी सुरक्षा के नाकाफी प्रबंध जिम्मेदार होते हैं। हर हादसे के बाद जिम्मेदार जागते हैं। दरअसल, सुरक्षा के मद्देनजर शहर से लखनऊ, बरेली,और हल्द्वानी की ओर से प्रवेश के लिए शहजादनगर जीरो प्वॉइंट है, जबकि मुरादाबाद की तरफ से आने वाले छोर से शहर में एंट्री करना है तो कोसी जीरो प्वॉइंट से सर्विस रोड से आना होता है, मगर यह दोनों ही स्थल सुरक्षा के लिहाज से मुकम्मल नहीं हैं। सबसे पहले बात शहजादनगर जीरो प्वॉइंट की करते हैं। यहां से शहर में प्रवेश करने के लिए नेशनल हाईवे को पार करना होता है, शहजादनगर जीरो प्वॉइंट पर हालात ऐसे होते हैं कि एक पल के लिए भी वाहन...