रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: भोट। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर युवक और उसके साले के साथ शराब की दुकान में मौजूद युवकों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर के सोमवार का बाजार निवासी बंटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साले दयाराम के साथ खूंटाखेड़ा स्थित शराब की दुकान पर शराब खरीदने गया था। आरोप है कि सेल्समैन ने शराब के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये मांगे। यह भी पढ़ें- Rampur News: मारपीट करने के आरोप में चार पर केस विरोध करने पर वहां मौजूद हरमन, वंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। साथ ही जान ...