रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: सैफनी। शुक्रवार रात से हो रही लगातार बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब पांच बजे शाहबाद से सैफनी विद्युत केंद्र को आने वाली हाईवोल्टेज लाइन में फाल्ट हो गया। इससे नगर समेत कई दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के बीच विद्युतकर्मियों ने फाल्ट तलाशकर ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन मौसम के चलते मरम्मत में दिक्कतें आईं। शनिवार दिनभर और रात में भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी। रविवार दोपहर करीब एक बजे फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। करीब 30 घंटे बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Hathras News: बारिश से बिजली सिस्टम के उडे फ्यूज रात में गहराया बिजली संकट यह भी पढ़ें- Amroha News: बरसात से बिजली व्...