Rampur News: वोटर लिस्ट से 180 नाम काटने का आरोप
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने ग्राम पजईया की वोटर लिस्ट से 180 नाम काटने का आरोप लगाया है। डीएम को व्हाट्सप्प के जरिए मैसेज कर मामले की जांच कर सभी नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम पजईया निवासी भाजपा नेता रामदेव लोधी ने डीएम को व्हाट्सप्प मैसेज कर बताया कि उनके गांव के करीब 180 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने बिलासपुर तहसील के एक कर्मचारी पर गांव के एक व्यक्ति से सांठ गांठ कर नाम काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से उन सभी ग्रामीणों के नाम दुबारा से शामिल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.