Rampur News: वेल्डिंग की दुकान की दीवार काटकर मशीनें चोरी
रामपुर, सितम्बर 20 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र में चोरों ने वेल्डिंग की दुकान की दीवार काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान तीन दिन से बंद थी। दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलिया गंज निवासी जाहिद की क्रोकोडाइल के निकट पुलिस लाइन मंडी रोड बाबूगढ़ में वेल्डिंग की दुकान है। उसकी दुकान तीन दिन से बंद थी। तीन दिन बाद जाहिद दुकान पर पहुंचा और शटर खोलकर अंदर गया। इस दौरान दुकान की दीवार कटी हुई मिली जाहिद के अनुसार दीवार काटकर अज्ञात चोर दुकान में दाखिल हुआ और वहां रखी वेल्डिंग मशीन, दो ग्राइंडर, एक कटर मशीन और दो वेल्डिंग रॉड चोरी कर ले गया। घटना के बाद उसने गंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.