रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में शुक्रवार को सुनवाई हुई। आजम खुद वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। वहीं खुद की बेगुनाही साबित करने के लिए गवाह कामरान को कोर्ट में पेश किया, जिससे अभियोजन पक्ष ने जिरह की। जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में तीन नवंबर को सुनवाई होगी। मालूम हो कि सपा सरकार में डूंगरपुर बस्ती को खाली कराया गया था। जिसके बाद पीड़ितों ने गंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थीं। आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां के इशारे पर तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन, ठेकेदार और आजम खां के समर्थकों ने जबरन बस्ती को खाली कराया। उनके घरों में तोड़फोड़ की। माल लूटा और महिलाओं के साथ छेड़खानी की, उनके साथ अभद्रता की गई। बाद विवेचना पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए। जिनका ट्...