Rampur News: वीर खालसा सेवा समिति के सौजन्य से आज लगेगा रक्तदान शिविर
रामपुर, अक्टूबर 25 -- Rampur News: वीर खालसा सेवा समिति के सौजन्य से आज नवाबगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। समिति की ओर से लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को रक्त देकर उसकी जिंदगी बचाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान से जरूरत के समय मरीजों को मदद मिल सकती है। शिविर का आयोजन समिति के कार्यकारी सदस्यों सरदार निर्मल सिंह, सरदार मनमीत सिंह, गुलशन अरोड़ा और अवतार सिंह के सौजन्य से किया जा रहा है। समिति ने सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश के साथ लोगों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.