रामपुर, अक्टूबर 23 -- तीन मामलों में पुलिस कार्रवाई की मांग Rampur News: रामपुर। विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वार, मिलक और शहजादनगर क्षेत्र के मामलों का उल्लेख करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में स्वार क्षेत्र की एक युवती के मामले में परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई, बयान दर्ज कराने और बाद में युवती को दूसरे पक्ष को सौंपे जाने के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए। वहीं, मिलक क्षेत्र के खानपुर जदीद गांव निवासी मोहन देई ने अपनी बहू पूनम को वापस दिलाने के लिए कई महीनों से अधिकारियों के चक्कर काटने की बात कही। ज्ञापन में आरोप लगाय...