Rampur News: विहिप कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, 100 से अधिक पौधे रोपे
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: मिलक। विहिप बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल द्वारा पूरे देश में 5 जुलाई से 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। यहां विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री अमृत गौड़, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक उपेंद्र मिश्रा, विभाग सह संयोजक जोगेंद्र यादव, जिला मंत्री संजीव गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख रोहित गंगवार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पौधरोपण अगली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.