रामपुर, नवम्बर 2 -- Rampur News: रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी नगमा का निकाह सलीम के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से दान-दहेज देकर विदा किया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग एक कार और 10 लाख रुपए नकद की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। 24 अप्रैल 2026 की सुबह की है, जब आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची। पुलिस ने सलीम, नईम, कलीम, सादिया, आरिफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...