Rampur News: विवाद में हुई मारपीट में चार पर रिपोर्ट
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: मिलक। क्षेत्र के ग्राम मैनी निवासी हसीना की सोमवार को गांव के ही कसब्बर से बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कसब्बर, शोएब, फिरोज और अल्ला रखी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए और उसके पति और बेटे के साथ मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट में उसके बेटे को काफी गंभीर चोटें आईं। मारपीट का शोर शराबा सुन जब ग्रामीण इक्कठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.