रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: शहजादनगर थाना क्षेत्र के नरखेड़ा गांव निवासी महिला सुधा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और बह अपनी खेती की जमीन ठेके पर गांव के ही रहने बाले एक युवक को दे दी थी। जिसके बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ बरेली जिले में मजदूरी करने चली गई थी। लेकिन आठ सालों तक जमीन जोतने के बाद भी युवक ने महिला को पैसे नहीं दिए। आरोप है कि युवक ने खेत पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद महिला ने शहजादनगर थाने पहुंचकर शिकायत पत्र दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...